रुद्रप्रयाग: आपदा के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी कार्य ट्रीटमेंट जरूरी है. जिससे यात्री सुगमता से यात्रा कर सकें. वहीं 15 दिन बाद पैदल चलकर यूपी, गुजरात और हरियाणा के कांवड़िये केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. सुरक्षा जवानों की निगरानी में श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम पहुंचाया गया. जिसके बाद उन्होंने बाबा केदार का जलाभिषेक किया.डीएम सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू नहीं हुई है. पैदल मार्ग को एक-दो स्थानों पर अभी ट्रीटमेंट की जरुरत है. कुछ तीर्थ यात्री कांवड़ लेकर आये थे. सुरक्षा जवानों की निगरानी में श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम पहुंचाया गया. जल्द ही पैदल मार्ग पूरी तरह से दुरुस्त करने के बाद बाबा केदार की पैदल यात्रा सुचारू कर दी जाएगी. बता दें कि 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के कारण पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था. जिसके बाद सबसे पहली प्राथमिकता के तहत पैदल मार्ग से तीर्थ यात्राओं को सुरक्षित निकाला गया.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और डीएम सौरभ गहरवार के नेतृत्व में चले रेस्क्यू अभियान में हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को हेली सेवा के साथ पैदल आवाजाही से उनकी जान को बचाया गया. इसके बाद प्रशासन की ओर से पैदल मार्ग को तेजी के साथ दुरुस्त करने की चुनौती थी. इस चुनौती को भी जिला प्रशासन ने पार पा लिया है. आपदा से 19 किलोमीटर पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था. तेजी से काम होने के चलते अब पैदल मार्ग के एक-दो जगहों पर ही परेशानी बनी है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
