किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने आगामी मानसून को देखते हुए शहर में नालों की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया. सिरौली कला वाले नाले का स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों को अच्छी तरह से ड्रेनेज किये जाने के निर्देश दियें साथ ही डी०डी० चौक से बरेली रोड तथा डी०डी० चौक से आदित्य चौक तक नगर पालिका द्वारा किये जा रहे सफाई अभियान को देखा दोनों तरफ नालियों का निरीक्षण किया तथा मौके पर नालियों की सफाई अच्छी तरीके से नहीं होने पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने नारजगी जताई | बेहड़ ने कहा कि 10 जून के आसपास मौसम मानसून आने के अंदेशे को देखते हुए शहरों में पानी की निकासी ठीक नहीं है इस संबंध में एसडीएम किच्छा को एक पत्र लिखकर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि तत्काल पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा रुद्रपुर रोड,हल्द्वानी रोड बरेली रोड,सिरौली कला, जहां-जहां नालियाँ चौक है वहां-वहाँ सफाई करायी जाए ,कई जगह पर नालियां बहुत तंग है इन्हें चौडा करने की आवश्यकता तथा कई जगह स्लैब हटाकर नालियों की तल्लीझाड सफाई कराना अत्यंत आवश्यक यह कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा किया जाना सुनिश्चित करे, अगर आने वाले समय में शहर में पानी भरता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका व स्थानीय प्रशासन की होगी |
विधायक बेहड़ ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में मेरे द्वारा नगर पालिका प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नेशनल हाईवे आदि संबंधित विभागों से इस विषय पर बैठक की गयी थी किंतु अभी तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा ही नालों की सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया है निरीक्षण के दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली,नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी भूपेन्द्र चौधरी,ओम प्रकाश दुआ,सुनीता कश्यप,प्रेमा भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे.
विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज-किच्छा भूपेन्द्र सिंह धौनी को पुरानी गल्ला मंडी स्थित रेलवे फाटक पर पुलिस की स्थाई व्यवस्था किये जाने हेतु पत्र लिखा ताकि रेलवे फाटक पर शहरवासियों को जाम की स्थिति से निजाद मिल सकें.
|

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
