विधायक तिलकराज बेहड़ ने शनिवार को पंजाबी धर्मशाला में पंजाबी भवन का लोकार्पण किया।विधायक ने अगले वित्तीय वर्ष में धर्मशाला को बीस लाख रुपये देने की घोषणा की। पंजाबी धर्मशाला कमेटी ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। शनिवार को विधायक बेहड़ ने आजाद नगर रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में पांच लाख रुपये की विधायक निधि से बने पंजाबी भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बेहड़ ने कहा कि वह क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। चीनी मिल परिसर में भव्य कम्युनिटी हॉल बनाया जा रहा है। इसका आने वाले समय में नगरवासियों को बेहद लाभ मिलेगा। किच्छा शहर को भव्य बनाने के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। उन्होंने पंजाबी धर्मशाला कमेटी को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। पंजाबी महासभा ने विधायक का फूल मालाओं से स्वगत किया। इस दौरान राज पपनेजा, पं. अनिल मिश्रा, भूपेन्द्र चौधरी, सुनील सिंह, राजेश प्रताप सिंह, दर्शन कोली, सुरेश ढ़ीगरा, भूषण नारंग, सतीश अरोरा, अक्षय अरोरा, बबलू चौधरी, दिनेश भाटिया, गुलशन सिंधी, मदन मदान, नितिन शर्मा आदि रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
