ऊधम सिंह नगर: किच्छा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए सोमवार को कोतवाली क्षेत्र एवं पुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलाई गई तथा नशे द्वारा फैल रही बीमारियों और नुकसानों से अवगत कराया गया। नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रही अभियान के तहत क्षेत्र के एक कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई तथा इनमें से के द्वारा होने वाले नुकसान से तथा समाज में अपराधीकरण बड़ने के कारणों से अवगत कराया गया कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा ने छात्र छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न प्रकार के नशे की गिरफ्त में युवा वर्ग हैं। जिससे युवा वर्ग में विभिन्न प्रकार की बीमारियां बना रही हैं तथा देश का युवा कमजोर हो रहा है देश के युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा जिसमें अध्ययन अध्यापन का कार्य कर रहे लोगों को मुख्य रूप से भूमिका निभानी होगी प्रत्येक छात्र को यह ज्ञान अवश्य होना चाहिए कि नशे के द्वारा जहां घर परिवार बिखेर रहे हैं वहीं इसका असर समाज और देश पर भी पढ़ रहा है नशे को रोका जाना सम्मानित एवं देश कितने अति आवश्यक हो गया है इससे पूर्व सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जीवन में नशे का कभी प्रयोग न करने का संकल्प लिया तथा आसपास समाज में भी नसे के प्रति जागरूकता लाने की शपथ ग्रहण की। नशा के प्रति जागरूक करने के लिए कलकत्ता चौकी प्रभारी धीरेंद्र पंत द्वारा भी गऊघाट की विभिन्न स्कूलों में स्कूली छात्राओं को नशे के प्रति जागृत करते हुए शपथ दिलाई इसके अलावा पुलभट्टा थाना क्षेत्र में रविंद्र बिष्ट हुआ लालपुर चौकी क्षेत्र में दीवान सिंह तथा लालपुर चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में इनमें से एक के खिलाफ अभियान चलाते हुए छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को भी जागरूक करने का प्रयास किया है इस दौरान नशे के खिलाफ अभियान चलाने के क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश कुमार, एसआई विजय, महेश, एस आई धोनी, रेखा, देवराज, ब्रजमोहन, अपर उप निरीक्षक महेश आदि लोग मौजूद थे


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
