किच्छा। एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने 573 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बीते मंगलवार को एएनटीएफ और दरउ पुलिस चौकी इंचार्ज हेमचंद्र तिवारी पुलिस चौकी से आगे गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देख कर एक व्यक्ति ग्राम सैजना को जाने वाले रास्ते की तरफ तेज कदमो से जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे घेरकर कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 573 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम होते लाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी मौहल्ला साहूकारा , नौगावा चौराहा थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली बताया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
