मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है।
इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी श्रीमती निर्मला सेन एवं पिताजी श्री के.डी सेन तथा उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्री बी.एस मनकोटी उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
