किच्छा:एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने अभियान चलाते हुए रेलवे स्टेशन रोड पर स्तिथ मीट मछली विक्रेताओं के लगभग एक दर्जन फड़ खोखे को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। जिससे अतिक्रमकरियो में हड़कंप मच गया। अतिक्रमकरियो ने एसडीएम से अस्थाई व्यवस्था की मांग की। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमकरियो से चंगुल से मुक्त कराया जा रहा है। बगैर लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
मंगलवार को एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने पालिका प्रशासन को लेकर रेलवे स्टेशन रोड पर मीट विक्रताओं के फड़ खोखे को अभियान चला कर जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। जिससे अतिक्रमकरियो में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बगैर लाइसेंस मीट बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी आदि का सत्यापन किया जाएगा। अभियान के दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
