कोटद्वार: उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने कोटद्वार आरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया. साथ ही विजिलेंस की टीम आरोपी के आवास पर तलाशी कर रही है. इसके अलावा एक टीम वरिष्ठ सहायक से पूछताछ भी कर रही है.
निदेशक सतर्कता (विजिलेंस) डॉ वी मुरुगेशन ने बताया कि किसी व्यक्ति ने कोटद्वार आरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर टीम ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए महेंद्र सिंह को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.बताय जा रहा है कि वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह ने चालानी रसीद कटाने की एवज में शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपए की रिश्वत ली थी. इसी मामले में विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद टीम ने आरोपी के घर की तलाशी भी ली और चल-अचल संपत्ति के बारे में पूछताछ भी की.
यहां कर सकते है रिश्वतखोर कर्मचारी और अधिकारियों की शिकायत: निदेशक सतर्कता (विजिलेंस) डॉ वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आप से किसी भी काम के लिए रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 1064 और Whatsapp नम्बर 9456592300 पर शिकायत कर सकते है. विजिलेंस की टीम नियमनुसार कार्रवाई करेंगी.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
