मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार को किच्छा में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा एक दर्जन से अधिक मदरसों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई मदरसों अवैध पाए गए और सील कर दिए गए। निरीक्षण के दौरान मदरसों में मौजूद व्यक्तियों का कोई पुलिस सत्यापन नहीं मिला तथा उनके द्वारा बताया गया नाम पता भी झूठा पाए जाने के बाद पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। किच्छा के गोकुल नगर में निरीक्षण के दौरान मदरसे पर मौजूद व्यक्ति बिहार का मिलने के बाद प्रशासन ने व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ सिरौली कला, पुलभट्टा, गोकुल नगर, दरउ , छिनकी , इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों में करीब एक दर्जन से अधिक मदरसों का निरीक्षण किया गया।

बाइट, कौशतुभ मिश्रा, एसडीएम, किच्छा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
