विधायक तिलक राज बेहड़ ने पवन चौहान की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान तेज करने के दिए निर्देश
किच्छा। पंतनगर निवासी पवन चौहान, पुत्र मुन्ना चौहान, के गौला नदी में डूबने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त होते ही विधायक तिलक राज बेहड़ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया तथा चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की जानकारी ली।
विधायक बेहड़ ने प्रशासन एवं NDRF की टीमों को पवन चौहान की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने तथा हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए पवन की तलाश को प्राथमिकता के साथ जारी रखा जाए।
मौके पर उप जिलाधिकारी गौरव पांडे एवं तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने पवन चौहान के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन एवं पीड़ादायक समय में वह परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
विधायक बेहड़ ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि पवन सकुशल हों और शीघ्र ही सुरक्षित मिलें। परिवार की पीड़ा को समझते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कर पवन की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।”

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
