द्वाराहाट, विकासखंड में इन दिनों प्राथमिक संवर्ग के सहायक अध्यापकों को निपुण विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान का अनुभवात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण के प्रशिक्षण से पहले खंड शिक्षाधिकारी वंदना रौतेला ने निपुण विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक ली। बीईओ वंदना ने शिक्षकों को बताया कि शैक्षणिक कैलेंडर में इस प्रशिक्षण को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य निपुण विद्यालयों के नवाचारी क्रियाकलापों को अन्य विद्यालयों तक पहुंचाना है। अतः सभी शिक्षक प्रशिक्षण माड्यूल के अनुसार निपुण विद्यालय के 14 मुख्य बिंदुओं अपनी डायरी में नोट कर अपने विद्यालय तक पहुंचाएं। ब्लॉक एफएलएन समन्वयक दीपक पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण विकासखंड के 9 निपुण विद्यालयों में 2 चरणों में चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक विकासखंड के निपुण विद्यालयों में आ रहे सकारात्मक बदलाव और बच्चों को उनके माहौल में शिक्षा देने के उनके तरीकों को स्वयं महसूस करेंगे। इस दौरान निपुण केंद्र द्वाराहाट, सलना, उभ्याडी, बसुलीसेरा, नौलाकोट, पागसा, नवीन रियूनी, मनबजूना और पौनली में वहां के संदर्भदाताओं ओर प्रधानाध्यापकों पूरन बिष्ट, निरंजन कुमार, विमल सिंह, दया नेगी, मनोज पंत, डा. चंपा बिष्ट, नविता वर्मा, पूजा साह और गीता नेगी द्वारा 70 शिक्षकों को 3 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 14 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, जो 20 अक्टूबर तक 2 चरणों में चलेगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
