किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ०बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संजीव कुमार सिंह कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर हम अपने संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को नमन करते हैं। समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अम्बेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। आज पूरा देश बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान को याद कर रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। हम सभी को उनके जीवन और बताये आदर्शों पर चलते हुए प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान धनंजय सिंह, संजय यादव, ब्रह्मानंद पुरोहित, विशाल चौहान, राजकुमार, अमित, नवीन, डब्बू धपोला, मन्नी बिष्ट आदि उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
