किच्छा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह नें आवास विकास किच्छा के गांधी पार्क में पहुँच कर नगर मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धान्जली अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में गांधी पार्क की साफ़-सफाई की। उसके पश्चात श्मशान भूमि कमेटी के साथ मिलकर किच्छा श्मशान भूमि की साफ़ सफाई में अपना योगदान दिया। इस दौरान संजीव सिंह ने कहा कि हम सभी को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए अपने आस-पास की साफ़-सफाई की विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे हम स्वयं एवं अन्य लोगों को गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से तो बचाते ही हैं , साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान देते हैं। इस अवसर पर पूरन भट्ट, अमरीक मन्ड, धनी राम, सुजात यार खान, पूनम अग्रवाल, आरती दुबे, सुनीता गंगवार, श्याम बिष्ट, राजेश कोली, गोल्डी गोराया, नितिन चरन मैसी, सुरेन्द्र चौधरी, हारून मालिक आदि लोग सम्मिलित हुए तथा श्मशान भूमि के स्वच्छता अभियान में दिनेश भाटिया, पंकज पपनेजा, प्रहलाद खुराना, धनञ्जय सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, संजय यादव, विजय यादव आदि लोग सम्मिलित हुए।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
