विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने दिव्यांगजनों की प्रतिभा, दृढ़ता और साहस को सलाम करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। दिव्यांगता किसी के सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकती। दिव्यांगता को अक्सर एक कमजोरी और बाधा के रूप में देखा जाता है, लेकिन दुनियाभर में हजारों ऐसे विकलांग लोग हैं, जिन्होंने अपनी स्थिति को चुनौती के रूप में लिया और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी दिव्यांगता को कभी अपनी कमजोरी नहीं माना। उनकी कहानी आज भी हमें प्रेरणा देती है। हम सभी को दिव्यांगों को सम्मान देते हुए समानता की भावना रखते कार्य करना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने दिव्यांगो को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए तमाम विकास की योजनाएं चलायी हुई हैं। इस दौरान राजपाल सिंह, बंशीलाल, रामकुमार, भाजयुमा जिला महामंत्री विशाल चौहान, ब्रह्मानंद पुरोहित, मनोज गुप्ता, राकेश चौबे, अभिनव सिंह, धनंजय सिंह एवं सुचेतना समाज सेवा संस्था के व्यस्थापक किच्छा फादर सौरभ, शान्तनु, रिंकी सक्सेना, राधा सक्सेना, अनीता, विनीता, ज्योति मौर्या आदि मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
