किच्छा। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 36 वर्षीय अजीत सिंह चौधरी निवासी वीर शिवा स्कूल के पास बालाजीपुरम किच्छा, लालपुर स्तिथ एक फ्लोर मिल में काम करता था। बीते गुरुवार दीपावली के दिन वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से अपने घर वापस जा रहा था। एनएच 74 पर सिरौली चौराहे के निकट एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजीत सिंह चौधरी की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
