किच्छा। रविवार को शुरू होने वाले रमजान को देखते हुए प्रशासन ने किच्छा कोतवाली में पीस कमेटी व शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर धर्मगुरुओं से सुझाव लिए और आने वाले रमजान और होली के त्योहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए धर्मगुरुओं से बार्ता की। बैठक में शहर में साफ सफाई और लाईट जैसे मुद्दे रहे जिस पर जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों ने व्यवस्थाएं सुचारू रखने की बात कही।बैठक में जनप्रतिनिधियों और धर्म गुरुओं के अलावा प्रशिक्षु आईपीएस प्रभारी कोतवाल निशा यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी,कोतवाल धीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक सतीश शर्मा, एसडीओ डीसी गुरु रानी, मनोज कुमार सिंह, जगदीश सिंह महर, धीरेंद्र पंत, सुरेंद्र सिंह रिंगवाल,निवर्तमान व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, अब्दुल रशीद , जावेद, हां जी इदरीश कुरैशी, धीरेंद्र बिष्ट, विजय सक्सेना, हाफिज अख्तर राजा, आरिफ कुरैशी, नासिर खान, मौलाना सफीकुल सफीकुल कादरी, हाफिज मोहम्मद अफजल, हाफिज मोहम्मद अखलाक, एडवोकेट जावेद मलिक, वाहिद हुसैन, मोहम्मद फैजान कादरी उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
