प्रियंका वाल्मीकि को समाज कल्याण विभाग ऊधम सिंह नगर का जिला सर्वेक्षण समिति व जिला सतर्कता समिति का सदस्य नामित होने पर नगर पालिका परिषद किच्छा द्वारा स्वागत किया गया। इस मैके पर उपस्थित कर्मचारियों के साथ नवनियुक्त सदस्य प्रियंका वाल्मीकि ने बैठक कर कार्य के दौरान मिलने वाले सेफ्टी उपकरण की जानकारी ली व कर्मचारियों द्वारा अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया प्रियंका वाल्मीकि ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उधर भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आरती दुबे के नेतृत्व महिला मोर्चा द्वारा प्रियंका वाल्मीकि के निवास पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके अधिष्ठान लिपिक ताहिर मलिक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री नितिन चरन, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, मुकेश, मैकिल, विवेक चरन, अरुण कुमार, सचिन चरन, राजेश वाल्मीकि,पप्पू लाल, राजू, कविता मान, मधु गुप्ता, माधुरी बिसेन, सुनीता गंगवार, प्रेमा राठौर, नीमा, सुन्दरी, बीना, सकुंतला व अन्य लोग उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
