किच्छा क्षेत्र के पिपलिया से बब्बरपुर जाने वाली रोड पर एक नाले में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार पिपलिया से बब्बरपुर
मार्ग स्थित कटपुलिया नाले में लोगों ने अधेड़ का शव पड़ा देखा। राहगीरों की सूचना पर कलकाता चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार पंत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक के पैर पर चोट के निसान है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
