ईद और नवरात्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। गुरुवार को स्थानीय एवं पुलभट्टा पुलिस ने स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप चौक, बरेली रोड, आवास विकास एवं रिहायशी इलाको को फ्लैग मार्च किया। निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने शहरवासियों को कानून का पालन व त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया। उन्होंने शहरवासियों से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च में पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार मिश्रा, एसएसआई सतीश चंद्र मिश्रा, एसआई मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह रिंगवाल आदि मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
