श्रीनगर: पौड़ी जनपद में एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 27 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर करते हुए उन्हें जल्द नवीन तैनाती में जाने के आदेश जारी किये गये हैं. आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक जयपाल चौहान को कोतवाली कोटद्वार से थाना प्रभारी यमकेश्वर बनाया गया है. थाना प्रभारी यमकेश्वर उमेश कुमार को कोटद्वार कोतवाली भेजा गया है. उपनिरीक्षक रियाज अहमद को थाना प्रभारी पैठाणी से सतपुली भेजा गया है. इसी तरह लोकेंद्र बहुगुणा को पुलिस लाइन पौड़ी से कोतवाली श्रीनगर भेजा गया है. उपनिरीक्षक सुनील रावत को थाना प्रभारी पैठाणी बनाया गया है. उपनिरीक्षक अमित सैनी को चौकी सबदरखाल से प्रभारी चौकी दुधारखाल बनाया गया है. उपनिरीक्षक विजय सैलानी को बाजार चौकी प्रभारी से धारी चौकी प्रभारी बनाया गया है. उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को कोतवाली कोटद्वार से रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी दुग्गडा बनाया गया है. उपनिरीक्षक प्रद्युमन को चौकी प्रभारी दुगड्डा से बाजार चौकी प्रभारी श्रीनगर बनाया गया है.
इसी तरह उपनिरीक्षक उत्तम रमोला को पौड़ी पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी रामझूला बनाया गया है. उपनिरीक्षक पंकज कुमार को पुलिस लाइन पौड़ी से पुलिस चौकी नैनी डांडा भेजा गया है. उपनिरीक्षक भावना भट्ट को नैनी डांडा से कोतवाली श्रीनगर भेजा गया है. एसएसपी पौडी लोकेश्वर सिंह ने बताया सभी ट्रांसफर रूटीन ट्रांसफर हैं. सभी को तत्काल अपनी नवीन तैनाती ज्वाइन करने के निर्देश दिये गये हैं.


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
