देहरादून: उमेश कुमार VS प्रणव चैंपियन की जंग सुर्खियों में है. बीते रोज गाली गलौच से शुरू हुई ये लड़ाई अब गोलीबारी पर आ गई है.आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. जिसके आरोप पूर्व MLA प्रणव चैंपियन पर लगे. ऑफिस फायरिंग के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार भी गुस्से में गरम नजर आये.
उमेश कुमार भी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कार्यालय की तरफ जाने ही वाले थे, तभी एसपी देहात समेत आसपास के थानों की पुलिस ने उन्हें रोका. जिसके बाद गुस्साये विधायक उमेश कुमार पुलिस से चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा अगर प्रणव चैंपियन के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तो वे खुद ही अपना बदला लेने में सक्षम हैं.
इसके बाद अब खबर देहरादून से बड़ी खबर आ रही है. देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया गया है.देहरादून नेहरू कॉलोनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अब उन्हें हरिद्वार पुलिस के हवाले किया जाएगा. जहां उनकी गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले को लेकर सी ओ रुड़की भी मौके पर मौजूद हैं. कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की वकील भी मौके पर हैं. चैंपियन के कार्यकर्ता थाने में बवाल कर कर रहे हैं. वे पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
बता दें कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार की अदावत कोई नहीं नहीं है. ये दोनों ही नेता अक्सर लड़ते भिड़ते दिखाई देते हैं. सियासी जमीन हो फिर सोशल मीडिया दोनों ही जगह दोनों पॉलिटिकल नेता एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते हैं. इस बार मामले बयानबाजी से बढ़कर मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया है. जिसके कारण विवाद बढ़ गया है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
