उत्तराखंड सरकार के हाईटेक दावों की खुली पोल, लंगड़े सिस्टम की हकीकत बताती धक्कामार बस।
किच्छा (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड परिवहन निगम की बदहाली का एक और जीता-जागता उदाहरण आज किच्छा में देखने को मिला। यहाँ एक रोडवेज बस अचानक खराब हो गई, जिसके बाद यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए स्वयं बस को धक्का लगाकर चालू करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर रोडवेज के दावों की पोल खोल दी है
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस यात्रियों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हुई। किच्छा आते आते हांफती बस ने दम तोड़ दिया और तकनीकी खराबी के चलते इंजन बंद हो गया। चालक द्वारा बस को दोबारा स्टार्ट करने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं, जिसके बाद तपती दोपहरी में यात्रियों की फज़ीहत होने लगी। बस के रोडवेज स्टैंड के मुख्य मार्ग पर खड़े हो जाने के कारण अन्य यातायात भी प्रभावित होने लगा। यात्रियों के पास इस मुसीबत से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। बस को
में सवार यात्री, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुँचने की जल्दी में थे, हताश होकर नीचे उतरे और यात्रियों ने खुद बस के पीछे जाकर उसे धक्का देना शुरू किया, ताकि किसी तरह बस को चालू कर या सड़क के किनारे लगाकर रास्ता साफ किया जा सके और साथ ही अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सके।
परिवहन निगम की लापरवाही पर यात्रियों में भारी आक्रोश दिखा। इस घटना ने रोडवेज प्रबंधन के दावों और बसों के रख-रखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि उत्तराखंड रोडवेज की खटारा बसें आए दिन बीच रास्ते में दम तोड़ देती हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि विभाग पुरानी और जर्जर बसों को ही रूट पर दौड़ा रहा है, जिससे न केवल यात्रियों के समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि उनकी सुरक्षा भी दांव पर लगी है।
क्षेत्रवासियों ने परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि किच्छा रूट पर संचालित पुरानी बसों का तत्काल निरीक्षण किया जाए और उन्हें बदलकर नई एवं सुरक्षित बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की शर्मनाक स्थिति न बने।
