पुलभट्टा पुलिस ने 102 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बीते रविवार को बरा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज सिंह ग्राम अलीनगर, शहदौरा, डैम आदि स्थान में गश्त करते हुए शक्तिफार्म रोड से बंगाली कॉलोनी की ओर जा रहे थे। तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति कट्टे में कच्ची शराब लेकर जंगल के रास्ते जीरोबंदा की जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम गुरमीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम जीरोबंदा पुलभट्टा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 102 पाउच कच्ची शराब पकड़ी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
