उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. यह दौर कल भी जारी रहेगा. जिसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. खासकर देहरादून जिले में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कल यानी 26 जुलाई को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है.दरअसल, उत्तराखंड मौसम विभाग ने 26 जुलाई को देहरादून जिले में भारी बारिश और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बौछार को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में बारिश होने पर संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन और नदी नाले के उफान पर आने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा जलभराव देखने को मिलता है. जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है. लिहाजा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान किया गया है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
