किच्छा, समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संजीव कुमार सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरुओं श्री पीताम्बर दत्त तिवारी जी और श्री एम० एस० कठैत जी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के आधार स्तंभ होते हैं। उनके दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज का निर्माण किया जा सकता है। समाज में नैतिकता , मानवता के साथ ही जीवन जीने की कला गुरुओं के सानिध्य व आशीर्वाद से ही प्राप्त होती है। इस दौरान श्री सिंह ने अपने गुरुजनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर धनंजय सिंह, विशाल चौहान, नवीन सिंह, अमित कुमार एवं करन गंगवार आदि प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
