किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी श्री संजीव कुमार सिंह तथा भाजयुमो जिला मंत्री विशाल चौहान ने सिसई वार्ड नंबर 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल तथा आंगनबाड़ी में पहुंचकर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही भारत सरकार की राष्ट्रीय साक्षरता मिशन योजना के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए स्कूल बैग वितरित किये। संजीव कुमार सिंह नें विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा का हमारे जीवन तथा देश की तरक्की और खुशहाली में बहुत बढ़ा योगदान है , इसलिए बच्चों को अपनी शिक्षा के साथ-साथ उन बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करे जो किन्ही कारणों से स्कूलों में नहीं पढ़ पा रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के अतिरिक्त धनञ्जय सिंह, ब्रह्मानन्द पुरोहित, संजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
