किच्छा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित है। बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों का हाल खस्ता हो गया है। जबकि किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि लगातार बारिश के कारण दैनिक कामकाज पर भी लगातार असर पड़ रहा है। वहीं जलस्तर में वृद्धि के कारण लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। वहीं दैनिक मजदूरों को रोजगार के संकट से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट से लोगों के हलक सूखने लगे हैं।
पिछले 36 घंटों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश से खेत जलमग्न है। धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने लगा है। हवा और बारिश से गन्ने के पौधे भी लटक गये हैं। इधर गोला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से जलस्तर बढ़ रहा है किच्छा उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे ने सुबह से ही गांवों व नदियों के किनारे बसे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने गोला नदी व आसपास के गांवों का दौरा कर मछली मार रहे लोगों को हटाया। उन्होंने नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी। ग्रामीण अंचलों में लगातार मुनादी भी करायी जा रही है। तहसीलदार गिरिश चन्द त्रिपाठी लगातार बाढ़ चौकियों के संपर्क मे है साथ ही चौकियों भी निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे ने ने बताया बाढ़ चौकियों को सतर्क किया है। राजस्व उपनिरीक्षक लगातार ग्रामीणों के सम्पर्क में है। प्रशासन की टीमें सक्रिय की गयी हैं।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
