किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने नगर व क्षेत्र के विभिन्न वर्गों की महिलाओं द्वारा उन्हें राखी बांधने पर सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके उपरान्त ब्रह्मकुमारीज़ आश्रम पहुंचकर ब्रह्माकुमारी बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी बाँधना सिर्फ कर्मों की पवित्रता का नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं की शुद्धता का भी संकल्प बन जाता है। हमारे असली दुश्मन बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर ही छिपे होते हैं — काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार। रक्षाबंधन की यह विधि एक ऐसा आध्यात्मिक सुरक्षा कवच है। रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है। रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को सशक्त करने वाला पर्व है। इस दौरान ब्रह्मानंद पुरोहित, भाजयुमो नेता विशाल चौहान, धनंजय सिंह, मनोज गुप्ता, करन गंगवार, नवीन सिंह, कमलेश दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
