किच्छा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने आज क्षेत्र के पंतनगर, राघव नगर, आनंदपुर, प्रतापपुर, नारायणपुर, बन्डिया, किशनपुर आदि छठ घाटों पर पहुंच कर पूजा-अर्चना की व सभी क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व समाज में सद्भावना, एकता, श्रद्धा व भाईचारे का प्रतीक है। सभी वर्गों के लोग इस पर्व को बिना किसी भेदभाव के, पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। चार दिन तक मनाया जाने वाला यह छठ पर्व आज उगते हुए सूरज को अर्घ देकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर धनञ्जय सिंह, विशाल चौहान, नवीन सिंह, ब्रह्मानन्द, संजय, कमलेश दुबे, सुनीता, पूजा, लक्ष्मी, मोनिका, रूबी, चांदनी, अंकिता आदि लोग उपस्थित रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
