किच्छा,डीएम उदयराज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में तहसील दिवस मनाया गया। 68 शिकायतों में से अधिकाश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि तहसील दिवसों में उठी जन समस्याओं को संबंधित अधिकारी समय से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि विभागों को निस्तारण के लिए हस्तगत की गयी शिकायतें अधिकारी स्वंय मॉनिट्रिंग कर निस्तारित करायेंगे। उन्होंने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों व निस्तारण को सीएम समर्पण पोर्टल में अपलोड करने के लिए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये।
इन विभागों से आईं शिकायतें
किच्छा। तहसील दिवस में 68 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकाश शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग , पूर्ति विभाग , स्वास्थ्य विभाग ,नगर पालिका , आवास विभाग , जिला प्राधिकरण, लोनिवि, जिला सैनिक कल्याण विभाग, जल निगम की शिकायतें आईं। वहीं सिंचाई विभाग ,पुलिस विभाग की शिकायते प्राप्त हुई।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
