ग्राम गंगापुर चामरान में दबंगों के कब्जे से चकरोड खुलवा कर ग्रामीणों का मार्ग सुचारू कराया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहे। राजस्व निरीक्षक कुशाल सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि और चकरोड पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। गंगापुर चामरान में प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने सरकारी चकरोड पर कब्जा कर रखा है। जिसके कारण ग्रामीणों का रास्ता बधित हो रहा है। शनिवार तहसील प्रशासन की टीम राजस्व कर्मी और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीनों की मदद से चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। तहसील प्रशासन ने बताया कि सरकारी भूमि और चकरोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगतार जारी है इस मौके राजस्व उप निरीक्षक अंकित सक्सेना, राजस्व उप निरीक्षक मोहम्मद अनस सहित कर्मचारी मौजूद थे


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
