किच्छा – किच्छा कोतवाल व पुलिस द्वारा डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाज़ी सरवर यार खान को धक्के मारकर कोतवाली में बंद किये जाने से छुब्ध कांग्रेसियों व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया… साथ ही किच्छा कोतवाल को हटाने की माँग की.. कोतवाल को न हटाने पर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने व सड़को पर उतरने की चेतावनी दी…. शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आज किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ अपने समर्थको के साथ किच्छा गल्ला मंडी स्थति सीओ कार्यालय पहुँचे जहां उन्होंने पीड़ित हाज़ी सरवर यार खान व कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे का सांकेतिक पर्दशन किया.. इस दौरान विधायक बेहड़ ने किच्छा पुलिस पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए.. उन्होंने कहा कि किच्छा कोतवाली पुलिस ने झूठी तहरीर के आधार पर कांग्रेस से विधायक का चुनाव लड़े एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाज़ी सरवर यार खान को धक्के मारकर कोतवाली ले गये.. कोतवाल पूरी तरह से रिमोर्ट कंट्रोल के रूप में काम कर रहे है.. उन्होंने चेतावनी दी कि ज़ब तक किच्छा कोतवाल को नहीं हटाया गया तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.. उन्होंने बताया कि 06 मार्च को एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जयेगा… वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाज़ी सरवर यार खान के साथ हुई अभद्रता पर नाराजगी जाहिर की है….

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
