पौड़ी गढ़वाल में देर रात दो युवक कोट ब्लॉक के गेठीछेड़ा झरने में डूब गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उन्हें घटनास्थल से युवकों के कपड़े फोन और जूते मिले। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और टीम ने एक युवक को बाहर निकाला। जिसको घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया। दोनों युवक सायं के समय नहाने गए थे, तभी दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। मृतक युवक का नाम रविंदर (19) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद, निवासी ग्राम खड़ेत,कोट ब्लॉक जिला पौड़ी बताया जा रहा है। वहीं दूसरे युवक का नाम प्रियांशु (17) पुत्र मदन सिंह निवासी, ग्राम खदेत, कोट ब्लॉक पौड़ी है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी, जिसके बाद से परिजनों में मातम छा गया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
