हरिद्वार:गन्ना विकास विभाग लिब्बरहेड़ी हरिद्वार के तत्वाधान से ग्राम मोहम्मदपुर जट में एक ग्राम स्तरीय चौपाल का आयोजन कराया गया जिसमें उपस्थित ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक श्री युवराज सिंह, प्रचार प्रसार प्रभारी श्री शुभम सती व सहायक प्रचार प्रचार प्रभारी डॉ रीना नौलिया का मुख्य उद्देश्य गन्ने से संबंधित नवीन तकनीकियों का कृषक/जन स्तर तक पहुंचाना था। चौपाल में कृषकों को गन्ना बीज व खाद की संस्तुत मात्रा का प्रयोग करने तथा रोग व कीट की वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त कर उनका समय पर कम लागत से नियंत्रण करने के विभिन्न उपाय बताए गए जिससे उनकी आय बढ़ सके।कृषकों को प्राकृतिक मित्र फफूंद ट्राइकोडरमा द्वारा बीज शोधन से लाल सड़न तथा ट्राईकोग्रामा नामक मित्र कीट द्वारा गन्ने में नुकसान करने वाले कीटों के नियंत्रण की जानकारी दी गयी । कृषकों से लाल सड़न ग्रस्त CO 0238 को प्रतिस्थापित कर अन्य प्रजातियां CO 0118, को पंत 12 221 ,को पंत द्वारा 12226, co 14201, cos 13235 को खेतों में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। चौपाल में गन्ना विकास विभाग से श्री विजय कुमार व ग्राम प्रधान कृषक श्री संजय ,श्री राजीव , श्री विपिन ,श्री विजेंद्र , श्री नरेश, श्री मदनपाल, श्री निर्दोष, श्री रणधीर इत्यादि बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे तथा उनके द्वारा भी अपनी गन्ने संबंधी समस्याओं को प्रस्तुत किया गया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
