पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 7 से 10 मार्च को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 117वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा की गई, जो किसानों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को कृषि और संबंधित क्षेत्रों में प्रगति पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा। कुलपति ने यह भी आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से राज्यभर के किसानों और संबंधित हितधारकों को प्रेरणा मिलेगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
