किच्छा :उत्तराखंड प्रांतीय लेखपाल संघ के आह्वान पर किच्छा के पटवारी अपनी मांगों को लेकर आज तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए हैं आज पूरे प्रदेश के लेखपाल हड़ताल पर है। धरने पर बैठे पटवारियों ने कहा कि आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तराखंड द्वारा खतौनी में पुनरीक्षण, खतौनी में खातेदारों व सह खातेदारों के क्षेत्रफल का अंश निर्धारित किए जाने संबंधी एक आदेश पारित किया गया है आदेश में 30 मई तक अंश निर्धारण का कार्य संपादित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं जिसमें लेखपाल संघ द्वारा मांग कर कहा गया है कि खतौनी में अंश निर्धारण में तकनीकी उपकरण जैसे लेपटॉप, टेबलेट, मोबाइल और कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाए एवं समय सीमा की बाध्यता को खत्म करने की मांग की गई है और पुरानी खतौनी अंश निर्धारण करने के लिए अंश धारक से खतौनी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस साथ राजस्व उप निरीक्षकों ने मांग की महिला पटवारीओ को सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान मिले . राजस्वउप निरीक्षक ,दलजीत सिंह दीपक गैड़ा, शेखर आर्य, दलजीत सिंह,पिंटू कुमार गौतम, लक्ष्मण सिंह, अंकित सक्सेना,मौहम्मद अनस, हरेंद्र कुमार, सलमा कादरी, सौम्या, राखी, आदि पटवारी मौजूद थे
बाइट — दीपक गैड़ा – जिला उपाध्याय
बाइट — पिंटू कुमार गौतम जिला कोषाध्यक्ष

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
