*राष्ट्रीय खेलों के प्रचार एवम् जनजागरूक करने निकली ’’तेजस्विनी’’ मशाल।*
*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मशाल को किया रवाना।*
’ *राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य स्पोर्ट स्टेडियम से मशाल यात्रा का हुआ शुभारंभ।*
रूद्रपुर 28 दिसंबर, 2024 सूचना- 38वंे राष्ट्रीय खेलों की खिलाड़ियो व जनता में ऊर्जा और उमंग भरने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने खिलाड़ियो के साथ शनिवार को रूद्रपुर मनोज सरकार स्पोर्ट स्टेडियम से खेल मशाल ’’तेजस्विनी’’ रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल राज्य में हो रहे है जनपद उधमसिंह नगर भी खेलों की मेजबानी कर रहा है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि मशाल के माध्यम से खिलाड़ियो व जनता को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी, युवा व जनमानस खेलों में प्रतिभाग कर सके व खेलो को देखने भी आयेगें। उन्होने कहा मशाल यात्र सभी स्कूलों व पूरे जनपद मंे जाकर जागरूक करेगी।
इस अवसर पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, महासचिव ओलम्पिक संघ डॉ डी के सिंह, जिला अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, अनिल सिंह, ओलंपियन मनोज सरकार, शरद जोशी, के साथ ही खिलाडी, खेलप्रेमी, गणमान्य आदि लोग मौजूद थे।
———————————————-

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
