देहरादून। हर्बटपुर स्थित विद्युत विभाग के सब-स्टेशन में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) परवेज आलम को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें जेई ने बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। सिर्फ जेई परवेज आलम ही नहीं, बल्कि उसके सहयोगी आदित्य नौटियाल, जो विकास नगर निवासी और एक निजी व्यक्ति है, को भी गिरफ्तार किया गया है।•
देहरादून:विद्युत विभाग के जेई और सहयोगी को विजिलेंस ने ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
