किच्छा:प्रशासन की टीम ने शहर के बीचोंबीच बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। शहर के बीच बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर पर इन दिनों कवरिंग का काम चल रहा है। वार्ड 15 में कुछ लोगों ने नहर पर अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन ने 83 अतिक्रमण कार्यों को नोटिस देकर कब्जा खाली करने के चेतावनी दी थी। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटने पर बुधवार को एसडीएम गौरव पांडे की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण ध्वस्त करने का कार्य शुरू किया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।पुलिस की सख्ती के चलते कोई भी अतिक्रमणकारियों विरोध नहीं कर पाया। प्रशासन सख्त रवैये को देखते हुए कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाते समय एहतियात के लिए बिजली सप्लाई को बंद कर दिया। एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर नगर कवरिंग के कार्य को सुचारू किया जाएगा। इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी, तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी, ऊर्जा विभाग के एसडीओ दिनेश चंद गुरुरानी आदि मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
