किच्छा:वर्षा ऋतु के दृष्टिगत एसडीएम ने किच्छा नगर में नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पालिका कर्मचारियों से नगर के सभी प्रमुख नालों को तली झाड़ किए जाने का निर्देश दिया। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी के साथ किच्छा नगर में चल रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने पालिका की टीम से प्रमुख नालों और नालियों को सही ढंग से साफ़ किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नगर में पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए सफाई व्यवस्था को सही ढंग से दुरुस्त किया जाए।
इसमें लापरवाही न बरती जाए। अगर जल निकासी की समस्या उत्पन्न हुई तो कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। इसलिए युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में मुकम्मल किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद थे,

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
