देहरादून: दिल्ली की घटना के बाद अब उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है. दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुए तीन छात्रों (2 छात्राएं, 1 छात्र) की मौत के बाद शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संज्ञान लिया है. शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोचिंग संचालकों पर शिकंजा कसते हुए मानकों के जांच के आदेश दिये हैं.
उत्तराखंड के आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर्स के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को इस बारे में कड़े निर्देश दिए हैं. आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद तीन छात्र जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का निकलने में असफल रहे, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई. यह घटना बेहद दुखद है. इस तरह की कोई भी घटना मानसून के दौरान उत्तराखंड में नहीं घटनी चाहिए.आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सख्त निर्देश दिया कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई की जाये. उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय तथा आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाये. उन्होंने यह भी कहा कि जिनमें कार्रवाई की जा रही है, उन पर शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाएं.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
