टिहरी। कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को पुलिस ने बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी मिलते ही कीर्तिंनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल लाया गया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
