द्वाराहाट, मिशन कोशिश पाठ्यक्रम के उपरांत बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन संकुल संसाधन केंद्र द्वारसों में किया गया। जिसमें संकुल द्वारसों के समस्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिभाग करते हुए आठ सप्ताह के पाठ्यक्रम से सम्बंधित TLM व नवाचारी चार्ट एव माॅडलो को रचनात्मक रूप से सभी आगन्तुकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल मेले में अजीम प्रेमजी फाउन्डेशन से दीपक सर्, अत्रैय मैम एवं लच्छी मैम के अलावा विद्यालयों के अध्यापक, एस एम सी अध्यक्ष, एवं अभिभावकों द्वारा मेले में सक्रिय प्रतिभाग करते हुए छात्रों के द्वारा तैयार एवं विकसित रचनात्मक कौशलों का अवलोकन करते हुए प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित संकुल समन्वयक गजेन्द्र सिंह किरौला ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन से विद्याथियों में रचनात्मक कौशलों का विकास होता है व उन्हें अभिव्यक्ति के लिए प्रेरणादायक मंच उपलब्ध होता है। इस दौरान संकुल प्रभारी गजेन्द्र किरौला, एस एम सी अध्यक्ष चमन प्रकाश, बच्ची बिष्ट, सविता साह, नीलम टम्टा, पूजा साह, मुमताज खान, रमेश चन्द्र पुजारी, किरन बाला, देवेन्द्र परिहार, गीता आर्या, रेनु दरमोली, गोविंद लाल, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, पूजा अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल सहित तमाम अभिभावक व छात्र उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
