किच्छा,व्यापार चुनाव स्थगित होने से गुस्साए विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेसी कार्यकताओं के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेहड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब चुनाव कराने की घोषणा नही की जाती है। तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने एसडीएम को हटाने की भी मांग की।व्यापारियों के दो गुटों के टकराव के चलते बीते सोमवार एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने विवाद समाप्त होने तक व्यापार मंडल के चुनाव स्थगित करने की घोषणा की थी। इसके विरोध में विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेसी कार्यकर्ता और व्यापारियों के साथ मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रभावशाली व्यक्ति के इशारे पर एसडीएम ने व्यापार मंडल के चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। बेहड़ ने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक प्रशासन चुनाव कराने की घोषणा नहीं करता है तब तक पर वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना देने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता कश्यप, गुलशन सिंधी, शिवकुमार मित्तल, मनोज सिंधी, ओमप्रकाश दुआ, नीरज बजाज, जलील अहमद, छोटू कोहली आदि रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
