उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय पर पत्रकारों द्वारा प्रीपेड मीटर के गोदाम का लाइव कवरेज करने पर रुद्रपुर के तीन नामजद एवं तीन अन्य पत्रकारों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने पर किच्छा क्षेत्र के पत्रकारों ने रोष जताया है। तथा तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया है। पत्रकारों ने घटना के विरोध में हाथों में काले फ़ीते बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकदमे वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को को किच्छा तहसील क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार उप जिलाधिकारी के कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने रिपोर्टरों पर एफआईआर की कड़ी निंदा करते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पत्रकार यासीन ने कहा कि रुद्रपुर में पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किया जाना लोकतंत्र के चौथे स्थान पर हमला है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रीपेड मीटर को लेकर के पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर रंगदारी का आरोप लगाया है वह पत्रकारों पर हमला है तथा सच्चाई को दबाने का प्रयास है वरिष्ठ पत्रकार नाहिद खान ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पत्रकारों पर दर्द करने वापस नहीं लिए गए तो पत्रकारों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल अली तन्हा ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भी पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था हालांकि उस समय पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास तो किया गया था लेकिन रुद्रपुर की घटना से तो प्रतीत होता है कि अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को उखाड़ने का प्रयास होने लगा है। वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पंडित ने कहा कि लाइव कवरेज के दौरान रंगदारी जैसे मुकदमे दर्ज किया जाना वाकई यह दर्शाता है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यदि कवरेज को रिकॉर्ड करने के बाद प्रकाशित किया जाता है या प्रसारण किया जाता तो यह कहा जा सकता था पत्रकारों द्वारा गलत तरीके से खबर का प्रसारण किया है जबकि लाइव कवरेज में पत्रकारों द्वारा गेट के प्रवेश करते ही लाइव प्रसारण किया गया तथा वहां मौजूद कर्मचारियों से भी वार्ता की गई है प्रतीत होता है कि रंगदारी जैसी धाराओं पर मुकदमा किया जाना पत्रकारों का उत्पीड़न करने की मंशा से रचा गया षड्यंत्र है। इस दौरान रनजीत सिंह , अब्दुल अली तन्हा ,, नाहिद खान,मोहम्मद यासीन,अल्तमस मलिक, विकास दावड़ा, विशाल शर्मा , वेद प्रकाश यादव ,नवल शर्मा, मनीष सिडाना सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
