भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन
किच्छा/पंतनगर: उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज हेलीपैड पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराया और उनके त्वरित निस्तारण का अनुरोध किया।
प्रमुख मांगों पर चर्चा
मुलाकात के दौरान संजीव कुमार सिंह ने क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा:
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें: संजीव कुमार सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की समस्याओं और उनकी मांगों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।
- संजय नगर व मस्जिद कॉलोनी का मुद्दा: उन्होंने पंतनगर की संजय नगर कॉलोनी और मज्जिद कॉलोनी के लंबे समय से लंबित मामलों पर विस्तार से बातचीत की और इनके स्थाई समाधान की मांग की।
मुख्यमंत्री का आश्वासन
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विषयों को अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि:
”ये सभी मामले मेरे संज्ञान में हैं। सरकार जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। संबंधित विभागों को इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर जल्द ही उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।”
नेतृत्व के प्रति जताया आभार
मुलाकात के उपरांत संजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी जनता के प्रति अत्यंत संवेदनशील और समर्पित हैं। जनहित के मुद्दों पर उनकी त्वरित कार्यवाही और विकासपरक सोच उत्तराखंड को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
