नगर पालिका परिषद नगला में अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के भतीजे भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला विजय घोषित किए गए हैं। उनको 2078 मत मिले। जबकि उनके सामने लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम महोरी को 222 वोट मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के कारण वह पहले ही चुनाव मैदान से बाहर हो गए थे। जबकि वार्ड 1 से नेहा मिश्रा, वार्ड 2 से ज्योति प्रसाद, वार्ड तीन से नीलम यादव, वार्ड 4 से सुनील रोहेला, वार्ड 5 से अजय, वार्ड 7 से देवेंद्र यादव सभासद चुने गए हैं। वार्ड 6 से गोपाल दत्त जोशी पहले ही निर्विरोध सभासद घोषित हो चुके हैं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा की 2022 में कांग्रेस का विधायक चुने के बाद क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थी। इसलिए निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा का कमल खिलाने का काम किया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
