किच्छा पुलिस का अभिनंदन: अपराध मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
किच्छा। किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम ने अपराधियों पर शिकंजा कसने और शातिर अपराधियों की धर-पकड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी कर्तव्यपरायणता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस सराहनीय कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार, कलकत्ता चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत, अर्जुन सिंह, मनोज, जगदीश सहित पूरी पुलिस टीम के पुरुष और महिला कांस्टेबलों को भी उनकी मेहनत और समर्पण के लिए सम्मानित किया। बीते दिन गौ तस्करी करने वाले गैंगस्टर अपराधी तस्लीम के पैरों में गोली मारकर उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इक्यावन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों की धर-पकड़ और गो-तस्करी रोकने के लिए किए गए साहसिक प्रयासों ने समाज में सुरक्षा की भावना को प्रबल किया है। उन्होंने विशेष रूप से गो-तस्कर तस्लीम की गिरफ्तारी का उल्लेख किया, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा, विधायक के संरक्षण में रहने वाले अपराधी को विदेशी हथियारों के साथ पकड़ा। यह कार्य उत्तराखंड सरकार की अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सम्मानित करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाने का माध्यम है। यह सम्मान उन्हें आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। शुक्ला ने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे भी पुलिस के अच्छे कार्यों को सराहें और उनके प्रयासों की सराहना करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, ठाकुर संजीव सिंह, राकेश गुप्ता, गोल्डी गोरया, चंदन जायसवाल, मूलचंद राठौर, कुलदीप सिंह बग्गा, ओम तनेजा, मुकेश कोली, नितिन चरण वाल्मीकि, सतीश गुप्ता, लाल पाठक, सुरेंद्र चौधरी, सज्जाद खान, कमलेश दुबे, श्याम बिष्ट, हरि सक्सेना, राजेंद्र राठौड़, मनमोहन सक्सेना, ज्योति जड़िया, कविता मान,दया डसीला, नीतू सिंह, सुशीला मौर्य, धर्मराज जायसवाल, नितिन फुटेला, पंकज वर्मा, ओम तनेजा, शुजात खान, महेंद्र पाल, पूनम अग्रवाल,धनीराम पूर्व सभासद, रमन कोली, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, सुभाषित बिष्ट, पंकज वर्मा, राजेश कोली, रज्जी, चूड़ामणि सागर, देवेंद्र शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र कामरा, राजा सुखीजा और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
