रुद्रपुर: पूर्वांचल का महापर्व जाने वाले छठ की धूम रुद्रपुर में भी देखने को मिली, छठ पूजा के तीसरे दिन आज व्रत धारी महिलाओं ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देकर पुत्रों ओर परिजनों की लंबी आयु की कामना की.. अब कल सुबह उदयीमान सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा और उसके साथ ही चार दिन तक चलने वाली छठ पूजा का समापन हो जाएगा। उधम सिंह नगर में पूर्वांचल समाज के लाखों लोग निवास करते है, इसी कारण शहर से लेकर गांव तक छठ पूजा का आयोजन किया गया। रुद्रपुर के कल्याणी नदी, झील, फूलसुंगा तीनपानी छठ घाट पर दोपहर से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी और शाम को निर्धारित समय पर सैकड़ों व्रत धारी महिलाओं ने पूजा अर्चना करके डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वृत्ति महिलाओं ने कृत्रिम कुंड में डुबकी मारकर अपने पुत्रों के साथ परिजनों की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान पूरी तरह भक्ति मय माहौल रहा ओर लगातार लोकगीत बजते रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
