किच्छा:पुरानी बरेली रोड हरियाणा फार्म के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 32 वर्षीय मंगल पुत्र मदनलाल निवासी पुरानी बरेली रोड मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार सुबह मंगल अपने घर से निकला था। दोपहर में वह अचेत अवस्था में हरियाणा फार्म के सामने रेलवे ट्रेक के किनारे मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे सीएचसी लाया गया, यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि मंगल नशे का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ती मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
